टेक एंड गैजेट्स

कंफर्म: भारत में लॉन्च होगा iQOO Neo 10R 5G, 6400mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से होगा लैस

iQOO Neo 10R Coming: अमेजन के टीजर से पता चलता है कि iQOO Neo 10R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा और इसकी कीमत 30 हजार से कम हो सकती है। वहीं कंपनी का दावा है कि Neo 10R अपने सेगमेंट में सबसे फास्ट प्रोसेसर से लैस होगा।

Image

iQOO Neo 10R

iQOO Neo 10R Coming: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने नए किफायती लेकिन पावरफुल फोन iQOO Neo 10R को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को अगले महीने यानी फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा और भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम होगी।

कंपनी के CEO ने की पुष्टि

iQOO के सीईओ निपुण मार्या ने हाल ही के एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट में इनकी पुष्टि की है। मार्या ने कहा कि ब्रांड नियो सीरीज में एक नया iQOO मॉडल लॉन्च कर सकता है। उन्होंने इसका एक पोस्टर भी जारी किया है। जिसपर लिखा है आईक्यूओओ नियो 10आर इज कमिंग।

इसके अलावा कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि iQOO Neo 10R प्रोसेसर और बैटरी में बड़े अपग्रेड के साथ मानक को और भी ऊपर ले जाने के लिए तैयार है - जो आपको वह बेहतरीन पावर-पैक एक्सपीरियंस देगा। कंपनी ने कहा कि इस फोन को एक अलग पहचान बनाने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए तैयार किया गया, iQOO Neo 10R सभी बॉक्स को पूरा करता है, जिसमें बेजोड़ परफॉर्मेंस, टिकाऊ बैटरी लाइफ और शानदार डिजाइन शामिल है।

iQOO Neo 10R में क्या होगा खास?

मार्या की आधिकारिक पुष्टि से पहले, iQOO ने पहले ही अमेजन पर स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया था, जिसमें इसके प्रोसेसर, डिजाइन और संभावित कीमत का खुलासा किया गया था। अमेजन के टीजर से पता चलता है कि iQOO Neo 10R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा और इसकी कीमत 30 हजार से कम हो सकती है। वहीं कंपनी का दावा है कि Neo 10R अपने सेगमेंट में सबसे फास्ट प्रोसेसर से लैस होगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार, iQOO Neo 10R में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। वहीं फोन में 8/12GB रैम और 256/512GB स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 50MP का Sony LYT 600 प्राइमरी शूटर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस हो सकता है। इसमें फ्रंट में 16MP का शूटर मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article