भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा है कि कंपनी ने पिछले एक दशक में डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में 3.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और अब वृद्धि के अगले चरण के लिए वित्तीय सेवाओं, डेटा केंद्रों और क्लाउड सेवाओं पर बड़ा दांव लगा रही है।
Airtel की बड़ी तैयारी, डेटा सेंटर और क्लाउड पर करेगी 3.3 लाख करोड़ का निवेश (Image Source: iStock)
PTI/भाषा के मुताबिक कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में मित्तल ने कहा कि एयरटेल ने नए विकास क्षेत्रों को तैयार करने के लिए सोच-समझकर कदम उठाए हैं। इन प्रयासों से कंपनी को मजबूत परिणाम मिले हैं और अब उसे वित्तीय सेवाएं, डेटा केंद्र और एयरटेल क्लाउड क्षेत्र में आगे बढ़ने की अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं।
एयरटेल मनी में 20,000 करोड़ रुपये
उन्होंने कहा कि भारती एयरटेल ने अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एयरटेल मनी में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। वहीं, कंपनी की डेटा सेंटर इकाई नेक्स्ट्रा ने एक गीगावाट (जीडब्ल्यू) क्षमता विकसित करने की योजना के तहत हाल में एक अरब डॉलर (करीब 9,500 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
मित्तल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एयरटेल मनी को गैर-जमा स्वीकार करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में काम करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, "यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारत में वित्तीय समावेशन का दायरा बढ़ाने के व्यापक लक्ष्य की दिशा में भी अहम कदम है।" मित्तल ने कहा कि एयरटेल मनी को आने वाले वर्षों में पर्याप्त पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटलीकरण, क्लाउड सेवाओं के बढ़ते उपयोग और डेटा को देश में ही रखने की जरूरतों के कारण नेक्स्ट्रा अगले कुछ वर्षों में एक गीगावाट क्षमता तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
क्लाउड पर अच्छी प्रतिक्रिया
मित्तल ने कहा, "हमारे तीसरे विकास इंजन एयरटेल क्लाउड को शुरुआती दौर में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हमारी सुरक्षित और दूरसंचार स्तर की क्लाउड सेवा भारतीय बाजार की उभरती जरूरतों को पूरा करती है। इससे ग्राहकों को भारत में ही संचालित और सुरक्षित विश्वस्तरीय क्लाउड सेवाएं लागत प्रभावी तरीके से मिलती हैं।" उन्होंने बताया कि एयरटेल क्लाउड सेवाओं के लिए कंपनी ने 24 से अधिक सौदे किए हैं।
मित्तल ने कहा कि सरकार की ओर से क्लाउड, कृत्रिम मेधा (एआई) और डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियां निवेश को गति देंगी और इस क्षेत्र के परिवेश को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा, "क्लाउड और एआई आधारित डेटा केंद्रों में निवेश के लिए सरकार की ओर से दी गई दीर्घकालिक कर छूट एक समयानुकूल पहल है। इससे डिजिटल बुनियादी ढांचे में लगातार पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और देश में सुरक्षित एवं स्वायत्त डेटा प्रवाह सुनिश्चित होगा।"
सरकार को उम्मीद है कि इस वर्ष डेटा केंद्र क्षेत्र में निवेश 200 अरब डॉलर (18 लाख करोड़ रुपये से अधिक) को पार कर सकता है। मित्तल ने कहा कि पिछले 10 साल में कंपनी ने भारत के सबसे मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचा मंचों में से एक तैयार करने के लिए 3.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
उन्होंने कहा कि 5जी अर्थव्यवस्थाAirtel की बड़ी तैयारी, डेटा सेंटर और क्लाउड पर करेगी 3.3 लाख करोड़ का निवेशAirtel की बड़ी तैयारी, डेटा सेंटर और क्लाउड पर करेगी 3.3 लाख करोड़ का निवेश का उभरना कंपनी के वृद्धि के अगले चरण को तय कर रहा है और इससे विभिन्न उद्योगों में नए उपयोग के अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5जी तेज गति के संपर्क को बढ़ावा दे रहा है तथा व्यापक नेटवर्क उपलब्धता के माध्यम से नवाचार के नए रास्ते खोल रहा है। मित्तल ने बताया कि एयरटेल के 5जी ग्राहकों की संख्या बढ़कर 18.8 करोड़ हो गई है। एयरटेल का 5जी प्लस नेटवर्क अब कंपनी के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक का आधा हिस्सा वहन कर रहा है।
