Airtel ने बंद किए सात पॉपुलर रिचार्ज प्लान, सबसे सस्ता प्लान भी हुआ गायब, लिस्ट देखें

रिचार्ज प्लान महंगे करने की शुरुआत Airtel ने कर दी है। ऐसे में आने वाले समय में दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान भी बदल सकते हैं। जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान भी महंगे हो सकते हैं।

Airtel ने अपने कई लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इनमें 299 रुपये, 319 रुपये, 579 रुपये, 619 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इन प्लान के हटने के बाद Airtel यूजर्स के बीच चिंता बढ़ गई है। इसे अब रिचार्ज प्लान महंगे होने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर 299 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए अहम था, जो कम कीमत में रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते थे।

Airtel Recharge Plan

299 रुपये वाले प्लान में मिलते थे ये फायदे

299 रुपये वाला Airtel का प्लान कंपनी के सबसे किफायती विकल्पों में से एक था। इसमें ग्राहकों को 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते थे। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। इसके अलावा प्लान में Hello Tunes का लाभ भी दिया जाता था। इस प्लान के बंद होने से कम बजट में रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के पास विकल्प कम हो सकते हैं।

End of Feed