Jio लेकर आया 50 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटाAirtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 40 करोड़ से अधिक यूजर्स मौजूद हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। एयरटेल के पास प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड हर एक कैटेगरी में कई सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं। अगर आप एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको आज कंपनी का एक ऐसा सस्ता और अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, डेटा और साथ में ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
एयरटेल के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां लगातार ऐसे प्लान्स पेश कर रही हैं जिसमें ग्राहकों को उनके फेवरेट ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिले ताकि उन्हें इस सर्विस के लिए अलग से पैसे न खर्च करना पड़े। इसलिए अगर आप एक ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में जो आपको अधिक डेटा भी दे और ओटीटी की सुविधा दे तो हम जो प्लान आज लेकर आए हैं वह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
Airtel का 84 दिन वाला बेस्ट प्लान
Airtel के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 1729 रुपये है। आपको यह थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन इसमें मिलने वाले ऑफर्स और हर दिन की कॉस्ट को देखें तो यह दूसरे रिचार्ज प्लान्स की तुलना में थोड़ा सस्ता ही पड़ने वाला है। एयरटेल अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ कई सारी सर्विस ऑफर कर रहा है।
कंपनी के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। आप बिना रिचार्ज खत्म होने की टेंशन लिए दिनभर जितनी मर्जी हो उतनी बातें करें। इसके साथ ही आपको इसमें ढेर सारा डेटा भी ऑफर किया जाता है। आप 84 दिनों में कुल 168GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। मतलब आपको इस प्लान के साथ हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। अगर आप अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आप इसके साथ जा सकते हैं।
Airtel अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ फ्री चैटिंग की भी सुविधा देता है। आपको इसके साथ में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। आप इन फ्री एसएमएस का इस्तेमाल किसी भी नेटवर्क के लिए कर सकते हैं। इन रेगुलर बेनिफिट्स के अलावा भी कंपनी ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दे रही है।
रिचार्ज प्लान के साथ OTT का सब्सक्रिप्शन
इस 1729 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी इसमें कंपनी कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। रिचार्ज प्लान के साथ आपको Netflix, JioHotstar Super, Zee5 Premium का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है। मतलब आप फ्री कॉलिंग, डेटा के साथ अब आराम से लेटेस्ट मूवीज, वेबसीरीज का भी लुत्फ उठा पाएंगे। एयरटेल के इस प्लान का उन यूजर्स को सीधा फायदा पहुंचने वाला है जो अलग-अलग ओटीटी के लिए एक्स्ट्रा पैसे खर्च करते हैं।
एयरटेल इस प्लान के साथ मोबाइल यूजर्स को AI ऐप का भी सब्स्क्रिप्शन दे रहा है। रिचार्ज कराते ही आपको 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इसमें आपको फ्री हैलोट्यून्स और अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।
