JPMorgan के बाद Visa-Mastercard पर हैकर्स का हमला, क्या आपका डेटा है सेफ?

जेपी मॉर्गन पर हुए साइबर हमले के बाद अब वीजा और मास्टरकार्ड को हैकर्स ने निशाना बनाया है। इन दोनों कंपनियों का भारत में भी बड़ा कारोबार है। क्या भारतीय ग्राहकों का भी डेटा लीक हुआ है?

Visa Mastercard Cyber Attack : अमेरिका की दिग्गज फाइनेंशियल कंपनियों पर हैकर्स के हमले ने दुनियाभर के करोड़ों कार्डधारकों की चिंता बढ़ा दी है। पहले अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज JPMorgan Chase के ग्राहकों का डेटा लीक होने की खबर आई। अब पेमेंट नेटवर्क Visa और Mastercard भी साइबर हमले की चपेट में आ गए हैं।

Visa Mastercard Cyber Attack

वीजा मास्टरकार्ड के ग्राहकों का डेटा लीक

रैनसमवेयर ग्रुप n0n ने तीनों कंपनियों से जुड़े डेटा को सार्वजनिक करने का दावा किया है। हालांकि, कंपनियों का कहना है कि उनके मुख्य सिस्टम सुरक्षित हैं और कार्ड से पेमेंट करने की सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों के मन में भी सवाल है कि क्या उनका डेटा सुरक्षित है? क्या भारत में Visa और Mastercard इस्तेमाल करने वाले लोगों की जानकारी भी लीक हुई है?

End of Feed