पूरा सोशल मीडिया पिछले दो हफ्ते से गूगल जेमिनी बनाना (Gemini Banana) ट्रेंड से भरा पड़ा है। हर कोई जेमिनी के Gemini Banana टूल से अपनी तस्वीरें बनवा रहा है और इंस्टाग्राम-फेसबुक पर शेयर करके इतरा रहा है। Gemini Banana के साड़ी ट्रेंड ने अब तक के सभी एआई इमेज ट्रेंड को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन इस ट्रेंड के बीच प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर भी बहस तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि क्या वास्तव में Gemini Banana सेफ है या नहीं...
Google Gemini Nano Banana Trends/Photo-Timesnowhindi
लड़की ने किया तिल दिखाने का दावा
हाल ही में एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने दावा किया है, उसने जेमिनी Nano Banana से एक फोटो बनवाई। लड़की ने Nano Banana को फुल स्लीव फोटो दी थी लेकिन गूगल ने हाफ स्लीव फोटो बनाई और उसमें तिल को भी दिखाया। लड़की ने बताया कि उसके हाथ में उसी जगह पर तिल है जहां गूगल ने दिखाया है तो सवाल यह उठता है कि गूगल को कैसे पता कि तिल कहां पर है।
क्या है गूगल का बनाना टूल?
इस टूल की मदद से आप अपनी फोटो अपलोड करके उसे किसी भी ड्रेस या अवतार में बदल सकते हैं। गूगल का यह टूल इतनी बारिकी से तस्वीरें बनाता है कि पहली नजर में कोई इसे असली फोटो ही बताएगा।
जिम्मेदार एआई की झलक
जब हमने गूगल जेमिनी एआई को एक साड़ी वाली लड़की की फोटो दी जो कि पहले से ही एआई जेनरेटेड थी और कहा कि साड़ी हटा दो तो गूगल ने कहा- मुझे माफ करना, मैं यह अनुरोध पूरा नहीं कर सकता। मेरा उद्देश्य मददगार और हानिरहित होना है और इसमें यौन प्रकृति की कोई भी सामग्री प्रकाशित करने से इनकार करना भी शामिल है। गूगल का यह सख्त इनकार एक छोटी-सी परंतु गहरी सीख थी। यह दिखाता है कि इनोवेशन तभी सार्थक है जब उसमें जिम्मेदारी और नैतिकता जुड़ी हो।
दूसरे टूल के साथ हैं खतरे
गूगल ने भले ही मना कर दिया लेकिन आपको अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचना चाहिए, क्योंकि थर्ड पार्टी वेबसाइट इन तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सकती हैं।
