YouTube में होने जा रहा बड़ा बदलाव! अब नहीं दिखेगा Subscriptions टैब, जानें क्या बदलेगा

YouTube अपने मोबाइल ऐप के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को नीचे दिखने वाला Subscriptions टैब नहीं मिलेगा। इसकी जगह कई नए विकल्प जुड़ेंगे।

YouTube इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी अपने मोबाइल ऐप के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर रही है। इस नए अपडेट के तहत ऐप के नीचे दिखने वाला पुराना Subscriptions टैब हटा दिया गया है। इसकी जगह अब यूजर्स को Home पेज के ऊपर एक नया विकल्प मिलेगा। यह बदलाव Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी का मकसद ऐप को पहले से ज्यादा आसान बनाना और यूजर्स को उनकी पसंद के वीडियो तक पहुंचने के नए विकल्प देना है। हालांकि, इस बदलाव से उन लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, जो रोजाना अपने पसंदीदा YouTube चैनलों के नए वीडियो देखने के लिए Subscriptions टैब का इस्तेमाल करते हैं।

Youtube

अब ऐसा दिखेगा YouTube का नया डिजाइन

पहले YouTube ऐप के नीचे पांच विकल्प दिखाई देते थे। इनमें Home, Shorts, Create, Subscriptions और Profile शामिल थे। लेकिन नए अपडेट के बाद नीचे सिर्फ चार विकल्प रहेंगे। इनमें Home, Shorts, Create और Profile शामिल हैं। यानी Subscriptions का पुराना बटन अब नीचे नहीं दिखाई देगा। कंपनी ने इसे Home पेज के ऊपर नए टॉप बार में शिफ्ट कर दिया है। यहां Home के साथ Subs, Music और Live जैसे विकल्प दिखाई देंगे। Movies & TV का विकल्प भी कुछ योग्य यूजर्स को मिलेगा।

End of Feed