ग्लोबल लेवल पर 10 में से 7 सीईओ 2024 में GenAI में निवेश करने की बना रहे योजना

GenAI Investment In 2024: नेटकोर क्लाउड के चीफ मार्केटिंग ग्रोथ ऑफिसर ने कहा, "जैसा कि हम एआई और ऑटोमेशन के प्रभुत्व वाले भविष्य में कदम रख रहे हैं, इन ट्रेंड्स को समझना किसी भी मार्केटर के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।''

GenAI Investment In 2024: ग्लोबल लेवल पर 10 में से लगभग 7 सीईओ इस साल जेनेरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेनएआई) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी मंगलवार को एक नई रिपोर्ट में सामने आई है। ग्लोबल सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस (सास) कंपनी नेटकोर क्लाउड के अनुसार, आने वाले तीन से पांच सालों के भीतर सीईओ को ठोस लाभ मिलने की उम्मीद के साथ, जेनएआई एक सर्वोच्च निवेश प्राथमिकता के रूप में उभर रहा है।

शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि कंज्यूमर्स की प्राथमिकताएं शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट और सुविधाजनक और इंस्टेंट ट्रांजेक्शन की ओर दृढ़ता से झुकी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 90 प्रतिशत कंज्यूमर्स अपने प्रोडक्ट्स डिसीजन में वीडियो से आश्वस्त हैं, इंडस्ट्री लीडर्स इनफ्लुएंसर मार्केटिंग को अपना रहे हैं, अपने प्रोडक्ट लाइन पर स्पॉटलाइट शाइन के लिए शॉर्ट वीडियो का लाभ उठा रहे हैं।

End of Feed