भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं 5G मोबाइल यूजर्स, 2031 तक 1 अरब के पार हो जाएगी संख्या

भारत में प्रति सक्रिय स्मार्टफोन मोबाइल डेटा इस्तेमाल 36 जीबी प्रति माह है। यह दुनिया में सबसे अधिक है और 2031 तक इसके बढ़कर 65 जीबी प्रति माह होने का अनुमान है।

देश में 2031 के अंत तक 5जी ग्राहकों की संख्या एक अरब के पार पहुंच सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। एरिक्सन मोबिलिटी की यह रिपोर्ट भारत में सेवा के लगातार बढ़ते उपयोग को रेखांकित करती है जहां प्रति स्मार्टफोन मोबाइल डेटा का इस्तेमाल सबसे अधिक है।

5G Smartphones

पिछले कुछ सालों में 5G स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। (फोटो क्रेडिट- iStock)

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रति सक्रिय स्मार्टफोन मोबाइल डेटा इस्तेमाल 2031 तक 65 जीबी प्रति माह तक पहुंचने का अनुमान है जबकि अभी यह वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक 36 जीबी प्रति माह है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में 5जी अपनाने की गति तेजी से बढ़ रही है। 2025 के अंत तक इसके ग्राहकों की संख्या 39.4 करोड़ तक पहुंच जाएगी जो कुल मोबाइल कनेक्शन का 32 प्रतिशत होगी।

End of Feed