75% B2B भारतीय मार्केटिंग लीडर्स कर रहे GenAI का इस्तेमाल, रिपोर्ट में दावा

GenAI Tools: प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर पेशेवरों की ओर से अपनी प्रोफाइल में एआई स्किल जोड़ने में 142 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें मार्केटिंग पेशेवर टॉप पर है।

GenAI Tools: हर चार में से तीन भारतीय बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) मार्केटिंग लीडर्स अपने काम के लिए जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GenAI Tools) एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनका कंटेंट क्रिएशन 43 प्रतिशत तक, लागत 39 प्रतिशत तक किफायती करने और उत्पादकता 38 प्रतिशत तक बढ़ाने में सफलता मिली है। बुधवार को आई एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।

GenAI Tools

GenAI Tools

मार्केटिंग लीडर्स जमकर कर रहे एआई का इस्तेमाल

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर पेशेवरों की ओर से अपनी प्रोफाइल में एआई स्किल जोड़ने में 142 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें मार्केटिंग पेशेवर टॉप पर है। पिछले साल ग्लोबल स्तर पर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) का पद संभालने वाले लोगों की लिंक्डइन प्रोफाइल में एआई स्किल अन्य पेशों के मुकाबले बड़ी संख्या में जुड़ी है।

End of Feed