Year Ender 2024: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने रचा नया इतिहास, पुरानी राह पर लौटी भारतीय हॉकी टीम

पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारतीय दल का मिला जुला प्रदर्शन रहा। भारतीय दल एक रजत और 5 कांस्य पदक जीतने में सफल रहा। मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने सफलता का नया इतिहास रचा वहीं भारतीय हॉकी टीम सफलता की पुरानी राह पर लौटी।

Olympics 2024 Rewind: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच आयोजित ओलंपिक खेलों में 110 भारतीय खिलाड़ियों ने 16 खेलों में भाग लिया था। भारतीय दल एक सिल्वर और पांच कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतने में सफल रहा। भारत पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में 71वें पायदान पर रहा। कई भारतीय खिलाड़ी पदक के करीब पहुंचे लेकिन पोडियम पर चढ़ने में नाकाम रहे। पेरिस ओलंपिक कई मायनों में यादगार रहा।

India in Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक में भारत

एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय

युवा शूटर मनु भाकर एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में महिला एकल का कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनसे पहले और कोई भारतीय एक ओलंपिक खेलों में दो पदक नहीं जीत सका था।

End of Feed