Asian Games: नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे यशवीर, तेजस और अभिषेक को 77 खिलाड़ियों की टीम में नहीं मिली जगह

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले भाला फेंक के एथलीट यशवीर सिंह को एशियाई खेलों के लिए चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह गुरुवार को 77 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया। जबकि लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को कथित डोपिंग उल्लघंन के लिए नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) से नोटिस जारी किए जाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 77 सदस्यीय ट्रैक एवं फील्ड टीम की घोषणा की। चोटिल नीरज की जगह यशवीर सिंह को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मेंस की 110 मीटर बाधा दौड़ के धावक तेजस शिरसे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। क्योंकि वह हाल ही में ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान चोटिल हो गए थे। अभिषेक पाल को नाडा से नोटिस जारी किए जाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।

Neeraj Doha Diamond League

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर। फाइल फोटो

एएफआई अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने कहा, ’हमने नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर को टीम में शामिल किया है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता था। नीरज चोपड़ा चोटिल हैं और इस कारण एशियाई खेलों में नहीं खेल पाएंगे। यही वजह थी कि टीम में कुछ बदलाव करना पड़ा। लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को कुछ समस्याओं के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। एशियाई खेलों के लिए यह अंतिम टीम है।'

End of Feed