सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर से हटाया गया WFI का कार्यालय, यहां होगा नया दफ्तर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 09:48 PM IST

खेल मंत्रालय द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद WFI का कार्यालय भाजपा सांसद और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर से हटा दिया गया है। महासंघ का नया दफ्तर अब हरिनगर में होगा।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को अपना कार्यालय अपने पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से हटा लिया है जिस पर हाल में खेल मंत्रालय ने गंभीर आपत्ति जतायी थी। एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,'बृजभूषण के घर को खाली करने के बाद डब्ल्यूएफआई नयी दिल्ली में एक नये पते से काम करेगा।'

Brijbhushan Sharan Singh

बृजभूषण शरण सिंह

हरिनगर में होगा WFI का नया कार्यालय

डब्ल्यूएफआई का नया कार्यालय नई दिल्ली के हरिनगर में है। खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर को अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में डब्ल्यूएफआई के नवनिर्वाचित पैनल को चुने जाने के तीन दिन बाद ही निलंबित कर दिया था। मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई के बृजभूषण के आवास से चल रहे कार्यालय को भी निलंबन की कार्रवाई का एक कारण बताया था। मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा था,'महासंघ का कामकाज पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण द्वारा नियंत्रित आवास से हो रहा है और यह कथित परिसर है जिसमें खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और वर्तमान में अदालत में यह मामला चल रहा है।'

End of Feed