अगर निलंबन नहीं हटा तो ‘सरकारी खर्च के बिना' शुरू होगा कामकाज, WFI ने लिया बड़ा फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2024, 08:57 PM IST

wrestling federation of india News: भारतीय कुश्ती संघ ने सरकार ने कामकाज शुरू करने की इच्छा जताई है। एक बैठक के बाद संघ ने कहा कि सरकार यदि निलंबन नहीं हटाएगी तो सरकारी खर्च के बिना इसका कामकाज शुरू कर दिया जाएगा।

wrestling federation of india News: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में फैसला किया कि खेल मंत्रालय अगर उसके निलंबन हटाने के अनुरोध पर विचार नहीं करता है तो वह ‘सरकारी खर्च के बिना’ काम करने के मॉडल के अनुसार संचालन शुरू कर देगा। खेल की विश्व संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा निलंबन हटाये जाने के बाद और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासंघ का कामकाज देख रहे तदर्थ पैनल को भंग करने के बाद डब्ल्यूएफआई ने नोएडा में एसजीएम करायी।

WFI decides to function

भारतीय कुश्ती संघ (साभार-X)

इन दोनों फैसलों के बाद डब्ल्यूएफआई के चुने गये अधिकारियों के लिए महासंघ का कामकाम अपने हिसाब से करने का रास्ता खुल गया लेकिन सरकार ने अभी तक उस पर लगा निलंबन नहीं हटाया है। सरकार का कहना था कि डब्ल्यूएफआई ने नियमों का उल्लंघन किया है और चुनाव कराने के तीन दिन बाद महासंघ को निलंबित कर दिया जिसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था।

End of Feed