डोपिंग का डंक: ग्रीको-रोमन रेसलर दीपांशु सस्पेंड, एशियन गेम्स से बाहर

एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ कैंप में डोप कंट्रोल अधिकारियों ने दीपांशु का सैंपल लिया था। इसके बाद नेशनल डोप टेस्टिंग लैबोरेटरी (NDTL) में सैंपल की जांच की गई, जिसमें दीपांशु पॉजिटिव पाए गए। डोपिंग का यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि दीपांशु का यह दूसरा अपराध है। इससे पहले भी उसे इसी प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल के कारण डोपिंग उल्लंघन के लिए तीन साल का बैन झेलना पड़ा था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय कुश्ती को डोपिंग के मामले में झटका लगा है। ग्रीको-रोमन पहलवान दीपांशु को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। दीपांशु डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए।

wrestling Mat

डोप टेस्ट में रेसलर फेल। फाइल फोटो

130 किग्रा कैटेगरी में हिस्सा लेने वाले दीपांशु ने लखनऊ में एशियाई खेलों के लिए सिलेक्शन ट्रायल जीता था और वे इस बड़े कॉन्टिनेंटल इवेंट के लिए देश की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण उन्हें नेशनल कैंप और टीम से हटा दिया गया है।

End of Feed