Wimbledon Mens final: अल्कारेज ने रचा इतिहास, जोकोविच को हराकर बने विंबलडन के नए किंग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 16, 2023, 11:47 PM IST

Wimbledon Mens final: साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम यानी विंबलडन को चैम्पियन मिल गया। रविवार को खेले गए पुरुष कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में दुनिया के पूर्व नंबर-1 यानी नोवाक जोकोविच का सामना वर्तमान के नंबर-1 यानी कार्लोस अल्कारेज से हुआ। दोनों के बीच खेले गए कड़े मुकाबले के बाद कार्लोस अल्कारेज ने खिताब पर कब्जा जमाया।

Wimbledon Mens final: पुरुष कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले नोवाक जोकोविच इतिहास रचने से चूक गए। रविवार को खेले गए विंबलडन के पुरुष कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने पांच सेटों में शिकस्त दी और उनके 24वें ग्रैंड स्लैम जीतने के सपने को भी तोड़ दिया। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्कारेज ने फाइनल में नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 20 साल के युवा टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है। इससे पहले वे 2022 में यूएस ओपन का खिताब जीते थे। दोनों के बीच 4 घंटे 42 मिनट तक मुकाबला चला।

Carlos Alcaraz

कार्लोस अल्कारेज। (फोटो- रोलैंड गारोस के ट्विटर से)

जोकोविच के खिलाफ पहली बार अल्कारेज को मिली थी जीत

नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज तीसरी बार आमने-सामने हुए। इससे पहले दोनों के बीच जीत का रिकॉर्ड 1-1 से बराबर था। दोनों खिलाड़ी 2022 में पहली बार मैड्रिड ओपन में आमने-सामने हुए थे। इस मुकाबले में अल्कारेज ने जोकोविच को तीन सेट में 6-7, 7-5, 7-6 से हराया था। इसके बाद 2023 में फ्रेंच ओपन में जोकोविच और अल्कोरज आपस में भिड़े थे। इस दौरान जोकोविच ने अल्कारेज को चार सेट 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया था। दोनों खिलाड़ी पहली बार फाइनल में आमने-सामने हुए हैं। इससे पहले दोनों खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़े थे।

End of Feed