राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर साक्षी चौधरी ने क्यों कहा विराट कोहली को शुक्रिया? वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा की महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में धमाल मचाते हुए महिलाओं के 51 किग्रा भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय विराट कोहली को दिया है।

भिवानी: हरियाणा की महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में धमाल मचाते हुए महिलाओं के 51 किग्रा भारवर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साक्षी ने ग्लास्गो से स्वदेश वापसी के बाद एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ग्लास्गो में अपनी स्वर्णिम जीत का श्रेय क्रिकेटर विराट कोहली को दिया है।

Sakshi Chaudhry

साक्षी चौधरी

विराट कोहली फाउंडेशन ने किया सहयोग

साक्षी ने बताया टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली फाउंडेशन ने करियर के शुरुआती और अहम दौर से उनका सहयोग किया है। साक्षी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। साल 2022 के राष्ट्रमंडल और 2023 के एशियाई खेलों में भाग लेने से चूकने के बाद साक्षी ने धमाकेदार वापसी करके ग्लास्गो में गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं।

End of Feed