कौन है ये सुपरमॉडल, जिसकी वजह से फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था FIFA पर उठे सवाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 1, 2023, 05:14 PM IST

Adriana Lima FIFA Controversy: कौन हैं सुपरमॉडल एड्रियना लीमा जिनकी वजह से फीफा एक बार फिर विवादों और सवालों के घेरे में है। फीफा पहले भी कई विवादों में रहा है लेकिन ऐसा पहली बार है जब किसी सुपरमॉडल को लेकर वो सुर्खियों में नजर आ रहा है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

FIFA Controversy, Adriana Lima: विश्व में फुटबॉल का संचालन करने वाली सबसे बड़ी संस्था फीफा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार किसी टूर्नामेंट के संचालन या फिर भ्रष्टाचार से जुड़े विवाद को लेकर नहीं, बल्कि मामला कुछ और है। इस बार फीफा महिला विश्व कप से पांच महीने पहले उसके लिए जिस महिला को टूर्नामेंट का ग्लोबल फैन एमबेस्डर चुना गया है, उसको लेकर सवाल उठे हैं और विवाद खड़ा हो गया है।

Adriana lima with FIFA President Gianni Infantino

एड्रियना लीमा और फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेनटीनो (Instagram)

फीफा ने पांच महीने बाद होने वाली फीफा महिला वर्ल्ड कप के लिए सुपरमॉडल एड्रियाना लीमा को अपना ग्लोबल फैन एमबेस्डर नियुक्त किया है। लीमा ने इससे पिछली रात फीफा अवॉर्ड्स समारोह में भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए थे। इस पूर्व विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल की नियुक्ति को लेकर फीफा की महिला सॉकर टास्क फोर्स की एक पुरानी लीडर मोया डॉड ने सवाल उठाए हैं।

End of Feed