कौन हैं धक्षिनेश्वर सुरेश? 6 फीट 5 इंच है हाइट, डेविस कप में दिलाई भारत को ऐतिहासिक जीत

धक्षिणेश्वर सुरेश विश्व रैंकिंग में 465वें स्थान पर होने के बावजूद भारतीय टेनिस की धड़कन बन गए हैं। अपने दूसरे ही डेविस कप मुकाबले में 25 वर्षीय सुरेश ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए तीन मैच जीते, अपने दोनों एकल मुकाबले जीते और युकी भाम्बरी के साथ मिलकर युगल मुकाबला भी जीता, जो भारतीय डेविस कप इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज खिलाड़ी सबसे अधिक दबाव वाले मैदानों में जन्म लेते हैं। भारत के धक्षिणेश्वर सुरेश ने रविवार को डेविस कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 3-2 की ऐतिहासिक जीत दिलाकर इस कहावत को सच साबित कर दिया। अपने साथियों और टेनिस जगत में 'डीके' के नाम से मशहूर सुरेश ने टेनिस कोर्ट पर उभरते हुए सितारे के रूप में अपनी पहचान बना ली है।

Dhakshineswar Suresh

Dhakshineswar Suresh ने डेविस कप में किया दमदार प्रदर्शन। फोटो- PTI

विश्व रैंकिंग में 465वें स्थान पर होने के बावजूद भारतीय टेनिस की धड़कन बन गए हैं। अपने दूसरे ही डेविस कप मुकाबले में 25 वर्षीय सुरेश ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए तीन मैच जीते, अपने दोनों एकल मुकाबले जीते और युकी भाम्बरी के साथ मिलकर युगल मुकाबला भी जीता, जो भारतीय डेविस कप इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है।

End of Feed