सिंधू की विरासत को आगे ले जाने को तैयार है भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी पत्री

13 साल की तन्वी पत्री का नाम भारत के बैडमिंटन के गलियारों में तेजी से उभर रहा है। 13 साल की उम्र में एशिया का अंडर-15 खिताब जीतकर उन्होंने सनसनी मचा दी है। जानिए कौन है ये नई सनसनी?

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन में 13 साल की तन्वी पत्री का नाम तेजी से उभर रहा है। ओडिशा की तन्वी पत्री ने चीन के चेंग्दू में आयोजित बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर -15 प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में अंडर-15 का एकल खिताब अपने नाम करके सनसनी फैला दी है। उन्हें भारतीय बैडमिंटन का भविष्य माना जा रहा है और उनकी तुलना पीवी सिंधू से की जा रही है।

Tanvi Patri

तनवी पत्री

फाइनल मुकाबला महज 34 मिनट में जीता

तन्वी ने अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में वियतनाम की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थी थू ह्यून गुयेन को 34 मिनट में 22-20, 21-11 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी जीत के बाद तन्वी ने पीटीआई से चर्चा करते हुए कहा, खिताब जीतने के बाद मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मुझे जीत की उम्मीद थी और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सफल रही। मैं पिछले दो वर्षों से बेंगलुरु में प्रकाश पदुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) में प्रशिक्षण ले रही हूं।'

End of Feed