खेलों की दुनिया में पिकलबॉल बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। क्या आम क्या खास हर किसी को ये खेल अपनी ओर सबको आकर्षित कर रहा है। इस खेल के रोमांच से भारत के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी भी अछूते नहीं रह गए हैं। बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल की तरह ये खिलाड़ी अब पिकलबॉल भी खेलते नजर आते हैं। ऐसा ही पिछले साल आईपीएल 2024 के लिए दुबई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी के बाद दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक साथ पिकल बॉल का लुत्फ उठाते नजर आए थे।
पिकलबॉल पर हाथ आजमाते एमएस धोनी और ऋषभ पंत
दुबई में धोनी पंत ने आजमाए थे पिकलबॉल पर अपने हाथ
धोनी और ऋषभ पंत का एक साथ पिकलबॉल खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो आईपीएल 2024 के लिए दुबई में आयोजित प्लेयर्स ऑक्शन के बाद का है जिसमें ऋषभ पंत के पॉवरफुल ओवरहेड श्मैश की तारीफ करते सब नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एमएस धोनी भी उनका ये शॉट देखकर हैरान थे।
आज हो रहा है DUPR India Masters 2024 का आगाज
पिकलबॉल को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में 24 से 27 जुलाई के बीच DUPR India Masters 2024 का आयोजन होने जा रहा है। जुलाई 2024 में यूएई में इस टूर के सफल शुभारंभ के बाद पीडब्लूआर द्वारा पहला अपने पूर्ण स्वामित्व और संचालन वाला कार्यक्रम होगा।
750 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
दिल्ली में आयोजित होने जा रहे DUPR India Masters 2024 टूर में प्रोफेशनल और नए खिलाड़ियों सहित कुल 750 लोग भाग लेने जा रहे हैं। इस आयोजन से भारतीय सरजमीं पर पिकलबॉल की स्थिति एक प्रमुख खेल के रूप में और मजबूत होगी। भारत में पिकलबॉल की स्थिति को बेहतर या कहें मजबूत बनाने के लिए ऐसा आयोजन की ज्यादा जरूरत है।
कई प्रमुख खिलाड़ी लेंगे भाग
टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे तकरीबन 750 खिलाड़ियों में डस्टिन बोयर (संयुक्त राज्य अमेरिका), फुक हुइन्ह (संयुक्त राज्य अमेरिका), रूस वान रीक (नीदरलैंड), मिच हरग्रेव्स (ऑस्ट्रेलिया), एमिलिया श्मिट (ऑस्ट्रेलिया), पेई चुआन काओ (चीनी ताइपे) जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं, इनके सा भारत के अरमान भाटिया और आदित्य रुहेला जैसे प्रमुख भी शिरकत करेंगे।
