फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल की हुई शर्मनाक शुरुआत, जानिए मैच के बाद महान रोनाल्डो ने क्या लिख दिया

Cristiano Ronaldo Statement After Draw Against DR Congo In FIFA WC: दशकों बाद फीफा विश्व कप 2026 खेलने उतरी डीआर कांगों की टीम ने मजबूत पुर्तगाली टीम को ऐसी करारी टक्कर दी जिसके बारे में पुर्तगाल ने सोचा भी नहीं था। मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इस निराशाजनक नतीजे के बाद दुनिया के महान खिलाड़ी व पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्या कहा आइए जानते हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा वर्ल्ड कप 2026
  • कांगो ने पुर्तगाल को ड्रॉ पर रोका
  • रोनाल्डो ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर जताई निराशा

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप में सभी की नजरें कुछ स्टार खिलाड़ियों पर टिकी थीं। एक तरफ लियोनेल मेस्सी ने हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को जीत दिलाई, फ्रांस के एमबाप्पे को दो गोल से जीती उनकी टीम, हालैंड के दो गोल से नॉर्वे भी जीता, हैरी केन के डबल से इंग्लैंड की जीत और जब दुनिया के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार इस टूर्नामेंट में भाग लेने उतरे तो उनकी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने आहत किया। कांगो के खिलाफ ड्रॉ किसी हार से कम नहीं रहा। इस मैच के बाद रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने की उम्मीद नहीं थी।

Cristiano Ronaldo Writes Social Media Post To Boost Portugal After Draw Vs Congo, FIFA World Cup

निराश क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिखा सोशल मीडिया पोस्ट

तमाम बड़े खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने-अपने शुरुआती मैचों में गोल करके अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन रोनाल्डो गोल करने में नाकाम रहे। इस साल के विश्व कप में विनीसियस जूनियर, क्रिश्चियन पुलिसिच, विक्टर ग्योकेरेस और हैरी केन जैसे खिलाड़ियों ने भी शुरुआती मैचों में गोल किए हैं, ऐसे में रोनाल्डो का गोल न कर पाना और भी चौंकाने वाला है।

End of Feed