वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले अपने खेल की एक कमी को दूर करने के लिए नीरज चोपड़ा कर रहे हैं काम, हुई पहचान

नीरज चोपड़ा ने अपने खेल में कमी की पहचान कर ली है और वो इसे दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। ट्रेनिंग के लिए वो सितंबर में यूरोप दौरे पर जाएंगे।

गुरुग्राम: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने खेल में एक समस्या की पहचान की है और जल्द से जल्द इसमें सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वह इस साल के अंत में विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। चोपड़ा 13-21 सितंबर को टोक्यो में होने वाले विश्व चैंपियनशिप में पदक के प्रबल दावेदार हैं। वह अपने महान कोच जान जेलेजनी के साथ 57 दिन तक चेक गणराज्य के प्राग और निम्बर्क में ट्रेनिंग लेंगे।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा ( फोटो क्रेडिट Neeraj Chopra X)

ट्रेनिंग के लिए यूरोप रवाना होंगे नीरज चोपड़ा

नीरज शुक्रवार रात अपने फिजियो इशान मारवाह के साथ रवाना होंगे और पांच सितंबर तक यूरोपीय देश में रहेंगे जिसका कुल खर्चा 19 लाख रुपये है। चोपड़ा ने कहा,'मैंने पहले ही अपनी कमी की पहचान कर ली है जिन पर मुझे काम करने की जरूरत है। भाला फेंकते समय मैं अक्सर अपनी बाईं ओर गिर जाता हूं। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। ट्रेनिंग में मैं ऐसा नहीं करता लेकिन प्रतियोगिता में अतिरिक्त प्रयास के कारण ऐसा होता है। कोच कह रहे हैं कि बाईं ओर ज्यादा मत जाओ और हम इस पहलू पर बहुत काम कर रहे हैं क्योंकि भाला फेंकने के लिए मुझे जो ताकत लगानी होती है, वह मैं अक्सर बर्बाद कर देता हूं। हम रन-अप पर भी बहुत काम कर रहे हैं।'

End of Feed