पेरिस ओलंपिक 2024: सोचा न था यूं खत्म हो जाएगा विनेश फोगाट का सफर, ऐसा टूटा दिल कि कुश्ती को ही कह दिया अलविदा

पेरिस ओलंपिक में विनेश को कुश्ती फाइनल से पहले ही 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कैसे शुरू हुआ ये घटनाक्रम और फिर विनेश ने क्यों ले लिया संन्यास ये समझते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024 में स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का सपना टूटा
  • दिल तोड़ देने वाले घटनाक्रम के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया
  • कहा- मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।

Vinesh Phogat bids goodbye to wrestling: पेरिस ओलंपिक 2024 में न सिर्फ भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का सपना टूटा है, बल्कि पूरे देश की उम्मीदों को झटका लगा है। उससे भी बड़ा झटका ये रहा कि दिल तोड़ देने वाले घटनाक्रम के बाद विनेश ने कुश्ती से ही संन्यास का ऐलान कर दिया। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को ही अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से पूरा देश हैरान रह गया। बुधवार को खबर आई थी कि विनेश फाइनल मुकाबले से ठीक पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य ठहरा दिया गया है। देश अभी इस दुख से उबरा भी नहीं था कि आज सुबह विनेश ने कुश्ती को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया। जीत की दहलीज से खाली हाथ लौटने की टीस और दर्द विनश सहन नहीं कर सकीं और कुश्ती से हमेशा के लिए दूर होने का फैसला कर लिया।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

उन्होंने ट्वीट किया- मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए।" बता दें कि विनेश को कुश्ती फाइनल से पहले ही 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कैसे शुरू हुआ ये घटनाक्रम और फिर विनेश ने क्यों ले लिया संन्यास ये समझते हैं।

End of Feed