Vinesh Phogat First Reaction: सिल्वर मेडल की अपील खारिज होने के बाद विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया बयान

निलंबन की वजह से पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने में नाकाम रही भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने सीएएस द्वारा सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील को रिजेक्ट किए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएएस के अपील खारिज करने के बाद विनेश ने दी पहली प्रतिक्रिया
  • अधूरा रह गया एक लक्ष्य, ये कमी कभी नहीं होगी पूरी
  • सच के लिए आगे भी लड़ती रहूंगी

Vinesh Phogat CAS Verdict: पेरिस ओलंपिक में अधिक वजन की वजह से हुए निलंबन की वजह पदक जीतने में नाकाम रही भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने सीएएस द्वारा सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील को रिजेक्ट किए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर तीन पन्नों का लेटर साझा किया है और अपने कुश्ती करियर की यात्रा और संघर्ष के किस्से साझा किए हैं। विनेश ने पेरिस ओलंपिक में मेडल ना मिलने को लेकर भी प्रतिक्रिया इस लेटर में दी है।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट

मेरी किस्मत खराब थी, हमने हथियार नहीं डाले

पेरिस ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने की टींस को जाहिर करते हुए विनेश ने अपने पत्र के सबसे आखिर में कहा, मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं और बहुत कुछ बताना चाहती हूं लेकिन इसके लिए शब्द कभी पूरे नहीं पड़ेंगे। जब समय सही होगा तब मैं फिर से अपनी बात कहूंगी। छह अगस्त की रात और 7 अगस्त की सुबह हमने हार नहीं मानी, हमारी कोशिश आखिर तक नहीं थमी, हमने हथियार नहीं डाले लेकिन घड़ी रुक गई और वक्त सही नहीं था। मेरी किस्मत भी खराब थी।

End of Feed