'सब कुछ टूटा ही रह गया..'सिल्वर मेडल ना मिलने के बाद Vinesh Phogat ने किया इमोशनल पोस्ट

Vinesh Phogat Reaction to CAS Verdict: भारत की धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन द्वारा उन्हें संयुक्त रुप से सिल्वर देने की अपील खारिज होने पर पहली बार रिएक्ट किया है। विनेश का सिल्वर का सपना केवल 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते हमेशा के लिए टूट गया है।

Vinesh Phogat Reaction to CAS Verdict: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में संयुक्त रुप से सिल्वर मेडल देने की अपील को खारिज कर दिया है। इसके बाद विनेश का ओलंपिक मेडल पाने का सपना टूट गया है। इस पर अब उन्होंने रिएक्ट किया है और इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। विनेश ने एक गाना भी लगाया है जिसके बोल कहते हैं कि 'सब कुछ टूटा ही रह गया।'

vinesh phogat

विनेश फोगाट (फोटो- AP)

29 वर्षीय पहलवान को यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद शोपीस इवेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पदक से चूकने के बाद, विनेश ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने माथे पर हाथ रखे हुए मैट पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

End of Feed