National Sports Day: वेदांता खेलों के जरिए 3 लाख से ज्यादा लोगों के जीवन में लाया बदलाव

  • Edited by: Ankan Kar
  • Updated Aug 30, 2025, 04:04 AM IST

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जानी मानी कंपनी वेदांता ने ऐलान किया है कि उन्होंने साल 2025 वित्त वर्ष में खेलों के जरिए 3 लाख लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने में अहम भूमिका अदा की है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जानीमानी वेदांता लिमिटेड ने ऐलान किया है कि उन्होंने वित्त वर्ष 2025 में तकरीबन 3 लाख लोगों को परिवर्तनकारी खेल पहलो के माध्यम से सशक्त बनाया है। कंपनी ने इस साल की थीम "लेवलिंग द प्लेइंग फील्ड: स्पोर्ट फॉर सोशल इन्क्लुन" के तहत फुटबॉल, तीरंदाज़ी, हॉकी, मैराथॉन, स्क्वैश, कराटे, पैडल और पैरा-स्पोर्ट्स जैसे कई खेलों में युवाओं को अवसर दिए। यह पहल भारत में कॉर्पोरेट क्षेत्र का सबसे बड़ा खेल आंदोलन बन गया है।

Vendanta

फुटबॉल खेलती भारतीय महिलाएं

वेदांता ने खेलों को सामाजिक बदलाव का जरिया भी बनाया है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ, अच्छे प्रशिक्षकों और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए नई प्रतिभाओं को मौका दिया है, जिससे युवाओं का विकास और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। गोवा और राजस्थान में बनी उनकी फुटबॉल एकेडमी पड़े पैमाने पर युवाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। सबसे अहम यह है कि राजस्थान के उदयपुर में लड़कियों के लिए खुली भारत की पहली रेजिडेंस फुटबॉल एकेडमी की शुरुआत भी वेदांता ग्रुप ने की है, जहां लड़कियां मुफ्त और बेहतर सुविधाओं के साथ फुटबॉल खेल सकती हैं।

End of Feed