युवा खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2023, 08:29 PM IST

CM Yogi Adityanath on Jobs for players: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक नई स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई है जिससे खेल और खेलकूद की गतिविधियों के प्रति युवाओं के मन में एक नया जज्बा देखने को मिला है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक नई स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई है जिससे खेल और खेलकूद की गतिविधियों के प्रति युवाओं के मन में एक नया जज्बा देखने को मिला है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रदेश के युवाओं के मन में खेलकूद के प्रति नई जिज्ञासा पैदा करने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल गठित किए जा रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में अब तक 65000 युवा और महिला मंगल दलों को खेल कूद का सामान (स्पोर्ट्स किट) उपलब्ध कराई गई है। खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। हर स्तर पर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। ’’

End of Feed