UEFA नेशंस लीग: हॉलैंड के गोल के चलते जीता नॉर्वे, वेल्स को 3-1 से दी मात

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में एंटोनियो नुसा (59वें मिनट) और एंड्रियास श्जेल्डरुप (68वें मिनट) ने गोल करके नॉर्वे को बढ़त दिला दी। इसके बाद 79वें मिनट में डेविड ब्रूक्स ने गोल करके वेल्स के लिए उम्मीद की एक किरण जगाई। फिर 88वें मिनट में हालैंड ने पेनल्टी को गोल में बदलकर नॉर्वे की जीत पक्की कर दी।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ओस्लो में खेले गए UEFA नेशंस लीग मुकाबले में नॉर्वे ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया। इस मैच में एर्लिंग हालैंड ने भी गोल किया। नॉर्वे अभी ग्रुप-D में तीसरे स्थान पर है। टीम ने दो जीत और तीन हार के साथ 6 अंक हासिल किए हैं। वहीं, पुर्तगाल 12 अंकों के साथ पहले और डेनमार्क 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Haaland

नॉर्वे ने वेल्स को हराया। फोटो- AP

End of Feed