दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने टेनिस से लिया संन्यास, नम आंखों से ली विदाई

Tennis Star Petra Kvitova Retires: दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया। मुकाबला खत्म होने के बाद क्वितोवा की आंखें भर आई।

दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया। मुकाबला खत्म होने के बाद क्वितोवा की आंखें भर आई । दर्शक दीर्घा में मौजूद उनके पति और कोच जिरि वानेक ने उन्हें गले लगाया । पिछले साल जुलाई में बेटे को जन्म देने वाली क्वितोवा 17 महीने बाद कोर्ट पर लौटी थी । उन्होंने इस साल की शुरूआत में ही कह दिया था कि अमेरिकी ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

Petra Kvitova Retires From Tennis

पेत्रा क्वितोवा ने लिया टेनिस से संन्यास

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले वह कोविड 19 संक्रमण का शिकार होने के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापिस लेने की सोच रही थी। उन्होंने कहा , ठसुबह उठने के बाद से मुझे लग रहा था कि कुछ अच्छा नहीं होगा । मैं खा नहीं सकी । मैं काफी नर्वस थी और कुछ कर नहीं पा रही थी । यह काफी कठिन था । मैने कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था।"

End of Feed