Syed Modi International 2026: Syed Modi International 2026: सैयद मोदी में नहीं खेलेंगे लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू

मंगलवार से सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इस बार का यह टूर्नामेंट थोड़ा फीका रहेगा क्योंकि पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन जैसे सितारे नहीं खेल रहे हैं। त्रिसा और गायत्री पिछली दो बार यहां खिताब जीत चुकी हैं और इस बार विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भी रहीं हैं।

डिफेंडिंग चैम्पियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की नजरें मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब की हैट्रिक पर लगी होंगी। हालांकि, पी वी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और किदाम्बी श्रीकांत इसमें नहीं खेल रहे हैं। इससे 250000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में भारत के वे ही खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्होंने इस साल सुपर 300 और सुपर 500 सर्किट पर शीर्ष खिलाड़ियों को हराया और खिताब जीते। महिला एकल में आठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में से पांच भारतीय हैं। त्रिसा और गायत्री पिछली दो बार यहां खिताब जीत चुकी हैं और इस बार विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भी रहीं हैं।

Pv Sindhu Lakshya Sen

पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन (साभार-X)

अगस्त में दिल्ली में विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने महिला युगल में पदक जीता था । उनका सामना पहले दौर में क्वालीफायर से होगा। फरवरी में थाईलैंड मास्टर्स खिताब जीतने वाली देविका सिहाग भी इसमें खेल रही हैं जिनका सामना हमवतन तान्या हेमंत से होगा। सत्रह वर्ष की तन्वी ने अगस्त में ताइपै ओपन जीता था और वह पहले दौर में मलेशिया की गोह जिन वेइ से खेलेंगे। पांचवीं वरीयता प्राप्त कोरियाई मास्टर्स विजेता अष्मिता चालिहा का सामना यू्क्रेन की पोलिना बुहरोवा से होगा।

End of Feed