टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी जो पेरिस में भरेंगे दम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 11:05 PM IST

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 7 मेडल जीते थे। इस बार 5 खिलाड़ी जो टोक्यो में मेडल जीत चुके हैं वह पेरिस ओलंपिक में अपना दम दिखाएंगे। सबसे बड़ा नाम जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का है।

भारत के 117 एथलीट पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इन खिलाड़ियों से पदक की बड़ी आस भी है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एथलेटिक्स में बहुप्रतीक्षित मेडल के साथ, कुल मिलाकर सात मेडल जीते थे। पेरिस ओलंपिक में टोक्यो ओलंपिक के पांच पदक विजेता ही भाग ले रहे हैं।

paris olympic News Hindi, khel samachar, sports news hindi (148)

नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू (साभार-X)

भारत को स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर से देश के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। नीरज ने टोक्यो में एथलेटिक्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। पेरिस में भी वह पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में पदक के लिए भाला फेंकने उतरेंगे। टोक्यो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू इस बार भी 49 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी। भारत की ओर से मीराबाई ने ही टोक्यो में पहली बार पदक जीता था।

End of Feed