पाकिस्तान ने तिलक वर्मा को भटकाने के लिए कौन सा पैंतरा अपनाया था? खोला राज - बताया पाक टीम हमसे मुकाबले में कही नहीं

एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के सूत्रधार रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छींटाकशी और आक्रामकता का सर्वश्रेष्ठ जवाब खिताब जीतना ही था और उन्होंने शुरूआत में बने दबाव से सहज पार पा लिया था । तिलक के नाबाद 69 रन की मदद से भारत ने दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल में पांच विकेट से जीत दर्ज की ।

india vs pakistan asia cup final: भारत ने एशिया कप फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला और 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब उन्होंने 20 रनों पर तीन विकेट खो दिए तो स्थिति यकीनन गंभीर थी। लेकिन बैट्समैन तिलक वर्मा ने अपनी सबसे महत्वपूर्ण पारियों में से एक खेली और भारत को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई । तिलक एशिया कप में अपने फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत लौटने के बाद तिलक का हैदराबाद में भव्य स्वागत किया गया।

tilak verma

टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा (PHOTO-AP)

एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान तिलक ने एशिया कप फाइनल के बारे में कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने उन्हें शब्दों से भटकाने की कोशिश की लेकिन वह शांत रहे और भारत के लिए जीतने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने यह भी कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें बताया कि पाकिस्तान टीम भारतीय क्रिकेट टीम के मुकाबले कही भी नहीं है। पाकिस्तान ने मुझे भटकाने की कोशिश की, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। मैं दबाव में शांत रहा।

End of Feed