थॉमस कप में भारत के हाथ लगी निराशा, फ्रांस से 0-3 से हारी टीम; ब्रांज मेडल से करना पड़ा संतोष

भारत की फिर से खिताब जीतने की उम्मीदें शनिवार को थॉमस कप फाइनल्स के सेमीफाइनल में फ्रांस से 0-3 से मिली हार से निराशा में बदल गई। टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लक्ष्य सेन का नहीं खेलना, भारत को भारी पड़ा और एच एस प्रणय भी आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत की तरह हार गए।

होर्सेंस (डेनमार्क), (भाषा)। भारत की फिर से खिताब जीतने की उम्मीदें शनिवार को थॉमस कप फाइनल्स के सेमीफाइनल में फ्रांस से 0-3 से मिली हार से निराशा में बदल गई। टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लक्ष्य सेन का नहीं खेलना, भारत को भारी पड़ा और एच एस प्रणय भी आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत की तरह हार गए। प्रणय को दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव के हाथों 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में भारत एक भी गेम जीतने में नाकाम रहा।

Thamos

थॉमस कप में कांस्य पदक जीता भारत- फोटो- SAI

2022 की चैंपियन टीम भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर लिया था। इस तरह इस पदक से 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदकों में इजाफा हुआ। फ्रांस इस जीत के साथ डेनमार्क के 2016 में पहला खिताब जीतने के बाद फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया। आयुष को शुरूआती एकल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से और फिर दूसरे एकल में किदांबी श्रीकांत को दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर से हार मिली। लक्ष्य सेन की दाहिनी कोहनी में सूजन थी जिसके बाद 20 साल के आयुष को शुरुआती एकल में उतारा गया। पर आयुष फ्रांस के पोपोव की रणनीति का मुकाबला करने में नाकाम रहे और 39 मिनट में 11-21, 9-21 से पराजित हो गए।

End of Feed