Thailand Open Badminton: किरण जॉर्ज ने फिर किया बड़ा उलटफेर, इस देश के दिग्गज खिलाड़ी को दी शिकस्त

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 09:08 PM IST

Thailand Open 2023 Badminton: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज का थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरण ने चीनी खिलाड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा साइना नेहवाल और युवा स्टार लक्ष्य सेन भी अपने-अपने कैटेगरी के अगले राउंड में पहुंच गए हैं।

Thailand Open 2023 Badminton: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरण जॉर्ज ने दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग येंग को सीधे गेम में शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। किरण ने पहले राउंड में चीनी खिलाड़ी वेंग होंग येंग को 21-11 से मात दी। इसके बाद, दूसरे राउंड में भी किरण शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते रहे और वेंग होंग येंग को रोमांचक मुकाबले में 21-19 से हराया। किरण ने महज 39 मिनट में मुकाबला जीत लिया। दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने हुए थे।

Kiran George

किरण जॉर्ज। (फोटो- बैडमिंटन फोटो के ट्विटर से)

लक्ष्य सेन भी सीधे गेम में जीते

युवा शटलर लक्ष्य सेन भी शानदार प्रदर्शन के साथ टाइटल की ओर बढ़ रहे हैं। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-17 और 21-15 से मात दी। अब क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का सामना मलेशिया के क्वालीफायर लियोंग जुन हाओ से होगा। लक्ष्य और ली शी फेंग के बीच 49 मिनट तक मुकाबला चला।

End of Feed