T20 World Cup 2022: विक्टोरिया के गवर्नर को रोहित शर्मा ने गिफ्ट की टीम इंडिया की टी शर्ट, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 09:36 AM IST

T20 World Cup 2022,Team India: टी 20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) का पहला मैच पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ रविवार 23 अक्टूबर को खेला जाना है। इससे पहली टीम इंडिया के खिलाड़ी सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर से मुलाकात की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है।
  • टीम इंडिया ने विक्टोरिया के गवर्नर से मुलाकात की।
  • कप्तान रोहित शर्मा ने गवर्नर को टीम इंडिया की टी शर्ट गिफ्ट दी।

Team India in T20 World Cup 2022, Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (IND vs PAK) के मुकाबले से पहले मेलबर्न में विक्टोरिया के गवर्नर लिंडा डेसौ एसी और अन्य खिलाड़ियों से मुलाकात की है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इस मुलाकात का अब एक वीडियो जारी कर दिया गया है। जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे के साथ घुलते-मिलते नजर आ रहे हैं।

Indian Cricket Team Captain Rohit Sharma

Indian Cricket Team Captain Rohit Sharma

BCCI ने जारी किया वीडियो

टीम इंडिया की इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने ट्वीट किया, ‘माननीय लिंडा डेसाऊ एसी, विक्टोरिया के गवर्नर (@VicGovernor) और अन्य आदरणीय व्यक्तियों ने आज टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की।’ टीम इंडिया की इस मुलाकात की वीडियो बीसीसीआई ने शेयर की है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा विक्टोरिया की गवर्नर को टीम इंडिया की टी शर्ट गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed