ISSF World Cup 2025: भारत की सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता गोल्ड

भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया। हालांकि, इस स्पर्धा में ओलंपियन मनु भाकर मेडल जीतने से चूक गईं। सुरुचि ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) ने रजत जबकि चीन की कियानक्सुन याओ (221.7) ने कांस्य पदक हासिल किया।

उभरती हुई भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय चैंपियन 19 साल की सुरुचि इससे पहले अप्रैल में ब्यूनस आयर्स में विश्व कप में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के बाद लीमा विश्व कप में भी शीर्ष पायदान हासिल करने में सफल रही थी।

ISSF World Cup 2025 suruchi singh

सुरुचि सिंह गोल्ड मेडल (साभार-X)

सुरुचि ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) ने रजत जबकि चीन की कियानक्सुन याओ (221.7) ने कांस्य पदक हासिल किया। दिसंबर 2024 में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप से शुरू हुए अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, हरियाणा की इस निशानेबाज़ ने क्वालिफिकेशन में 588 अंक हासिल किए और मनु भाकर द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। याओ ने 589 अंकों के साथ जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 110 खिलाड़ियों की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

End of Feed