Asian Games 2026: 492 भारतीय एथलीट एशियन गेम्स में लेंगे हिस्सा, 265 मेंस के साथ 227 महिला खिलाड़ी शामिल

एशियाई खेलों के लिए शनिवार को 492 एथलीटों के भारतीय दल को मंजूरी दी। इस सूची में एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 73 नाम शामिल हैं। इस दल में 265 मेंस और 227 महिला एथलीट शामिल हैं। एथलेटिक्स ग्रुप में 35 मेंस और 38 महिलाएं शामिल हैं। 16 पहलवान एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने जापान में अगले महीने शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए शनिवार को 492 एथलीटों के भारतीय दल को मंजूरी दी। इस सूची में एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 73 नाम शामिल हैं।

Asian Games

एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल घोषित। फाइल फोटो

इस दल में 265 मेंस और 227 महिला एथलीट शामिल हैं। हालांकि, मंत्रालय ने अभी तक उस सपोर्ट स्टाफ की सूची जारी नहीं की है जो आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए दल के साथ जाएगा।

End of Feed