केजरीवाल ने उठाया सवाल तो खेल मंत्री ने दे दी सबसे ज्यादा मेडल लाने की गारंटी

भारत ने इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में कम खेल रहने के बावजूद 39 मेडल जीतकर कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने खेल नीतियों पर सवाल उठाए। इसका जवाल मनसुख मांडविया ने अपने अंदाज में दिया और सबसे ज्यादा मेडल लाने की गांरटी दे दी।

भारत ने ग्लासगो में कम खेलों के बावजूद 39 मेडल लाकर दिखा दिया है कि खेल के क्षेत्र में सरकार का सहयोग हो तो एथलीट वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराने से पीछे नहीं हटते। भारत ने इस बार 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रोंज मेडल सहित कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले और मेडल टैली में चौथे नंबर पर फिनिश किया। मेडल की संख्या इसलिए खास है क्योंकि ये मेडल तब आए हैं जब पिछले एडिशन से 6 खेल इस बार नहीं थे, जिसमें भारत ने मेडल जीता था। शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और रेसलिंग जैसे खेलों में जहां भारत की मजबूत पकड़ है, उसे इस बार इवेंट में शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन करके दिखाया।

arvind kejriwal Mansukh Mandaviya

अरविंद केजरीवाल और मनसुख मांडविया (साभार-AI Image)

भारतीय दल के इस प्रदर्शन की तारीफ हर कोई कर रहा है। इसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही एक सवाल भी उठा दिया। केजरीवाल के इस सवाल पर देश के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ में सर्वाधिक मेडल की गारंटी भी दे दी।

End of Feed