बजट में खेल को भी बड़ी सौगात, 350 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

Sports Budget 2025: यूनियन बजट में इस बार खेल को भी भारत सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली। खेल बजट में 351.98 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की गई जिससे जमीनी स्तर पर खेल के विकास को बढ़ावा मिलेगा। मोदी सरकार खेल को आगे बढ़ाने को लेकर शुरुआत से ही प्रतिबद्ध रही है।

Sports Budget 2025: जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज और उन्हें प्रोत्साहित करने के सरकार की प्रमुख योजना ‘खेलो इंडिया’ को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को यहां पेश किये गये केंद्रीय बजट में सबसे ज्यादा फायदा हुआ। खेलों के लिए आवंटन में 351.98 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की गयी है जिसका सबसे बड़ा हिस्सा खेलो इंडिया कार्यक्रम को मिलेगा।

sports Budget 2025

स्पोर्ट्स बजट 2025 (साभार-X)

इस महत्वाकांक्षी योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह 2024-25 के 800 करोड़ रुपये के अनुदान से 200 करोड़ रुपये अधिक है।

End of Feed