स्पोर्ट्स

30 March, 2023 सुर्खियां खेल की: श्रीकांत किदांबी ने किया बड़ा उलटफेर, रोहित-हार्दिक ने वनडे रैकिंग में लगाई लंबी छलांग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 30, 2023, 08:50 AM IST

30 March 2023 Cricket and Sports News: खेल जगत में जहां भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने बड़ा उलटफेर कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर ने आईसीसी के ताजा वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई। आइए जानते हैं इन खबरों को और आज क्या कुछ होने वाला है।

Image

रोहित शर्मा और श्रीकांत किदांंबी। (फोटो - रोहित शर्मा, ट्विटर/श्रीकांत, इंस्टाग्राम से)

Today Cricket and Sports News: खेल जगत में क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन के कई मुकाबले खेले जा रहे हैं। जहां मैड्रिड स्पेन मास्टर्स टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने अलगे राउंड में जगह बनाई, वहीं रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने लंबी छलांग लगाकर वनडे रैंकिंग में अपने स्थानों में सुधार किए। इसके अलावा भी कई खबरें हैं। खेल जगत में कल क्या कुछ हुआ और आज क्या कुछ होने वाला है, यहां पढ़ें सुर्खियां।

Rohit and Hardik big jump in ODI ranking : रोहित बल्लेबाजी में टॉप-10 में बरकरार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आईसीसी के ताजा वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रोहित शर्मा ने एक स्थान की सुधार करते हुए बल्लेबाजी रैंकिंग में 707 अंक के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली 719 अंक के साथ सातवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी गेंदबाजी में लंबी छलांग लगाई है। हार्दिक ने 10 स्थानों की सुधार करते हुए 428 अंक के साथ 76वें नंबर पर पहुंच गए हैं। (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी)

Srikant Kidambi did a big upset: श्रींकात ने इस देश के खिलाड़ी को चौथी बार हराया

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में श्रीकांत किदांबी ने बड़ा उलटफेर करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इसी जीत के साथ वे टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी)

Mumbai Indian biggest player out of IPL 2023: रोहित शर्मा ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी

मुंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रोहित शर्मा ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी। चाहे वो टूर्नामेंट में अपनी टीम के नए खिलाड़ियों के बारे में हो या फिर उनके ऊपर उम्मीदों के बोझ से जुड़ा सवाल हो। इस दौरान उनसे मुंबई इंडियंस के स्टार इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर भी सवाल हुआ, जिसको लेकर रोहित ज्यादा परेशान नहीं दिखे। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई। (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी)

Bangladesh beat Ireland in second T20 match: इस टीम के खिलाफ बांग्लादेश की लगातार दूसरी जीत

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड को 77 रन से हराया। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण मुकाबला 17-17 ओवर का हो गया था। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। लिटन दास ने 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को संभाला। जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। इसी के साथ बांग्लादेश तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है।

ICC Cricket World Cup Qualifier Play off: आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ मुकाबले में गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें पहला मुकाबला नामिबीया और जर्सी के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इसी तरह दूसरा मुकाबला यूएई और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article