मुंंबई इंडियंस के कप्तान Rohit Sharma ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान रोहित शर्मा ने हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर सामने रखी। चाहे वो टूर्नामेंट में अपनी टीम के नए खिलाड़ियोंं के बारे में हो या फिर उनके ऊपर उम्मीदों के बोझ से जुड़ा सवाल हो। इस दौरान उनसे मुंबई इंंडियंस के स्टार इंडियन पेसर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर भी सवाल हुआ, जिसको लेकर रोहित ज्यादा परेशान नहीं दिखे। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई।
मुंबई इंडियंस के सबसे शानदार और अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सर्जरी करवाने के बाद से मैदान से दूर हैं और वो आईपीएल 2023 से भी बाहर हो गए हैं। उनके टूर्नामेंट से बाहर होने पर रोहित शर्मा ने कहा कि टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी लेकिन उनको राहत भी है, क्योंकि बुमराह की भरपाई करने के लिए टीम के पास जोफ्रा आर्चर हैं जो 145 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

रोहित शर्मा और जोफ्रा आर्चर
मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने ये भी बताया कि जल्द ही बुमराह के विकल्प की घोषणा करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो भी तब जब जोफ्रा आर्चर चोटिल थे।
ये मुंबई इंडियंस की दूरदर्शिता थी कि वो जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी की सेवाएं अगले सीजन में भी लेने को तैयार थे। अब उनका ये फैसला इत्तेफाक से और सटीक बैठा क्योंकि टीम के स्टार पेसर बुमराह के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद जोफ्रा आर्चर की मौजूदगी उनकी टीम को बुमराह की कमी खलने नहीं देगी।
कौन होगा 'IMPACT PLAYER'
‘इंपेक्ट प्लेयर’ से जुड़े नए नियम पर रोहित ने कहा कि शुरुआती कुछ मुकाबलों के बाद इस बदलाव को लेकर अधिक स्पष्टता होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि कप्तान इसका इस्तेमाल करेंगे। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह टीम के सभी पहलुओं पर निर्भर करेगा। अन्य टीम के पास ‘इंपेक्ट प्लेयर’ के रूप में कौन मौजूद है।"
‘इंपेक्ट प्लेयर’ नियम से 12 खिलाड़ियों को मैच में सक्रिय भूमिका निभाने की स्वीकृति होगी और कप्तान ने कहा कि 12 में से कम से कम नौ खिलाड़ी तय हैं लेकिन वे चयन के दौरान लचीलापन दिखाएंगे।
