क्रिकेट

ICC ODI Ranking: रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने लगाई लंबी छलांग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 29, 2023, 05:38 PM IST
Image

रोहित शर्मा। (फोटो - रोहित शर्मा के ट्विटर से)

Photo : Twitter

ICC ODI Ranking: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आईसीसी के ताजा वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। रोहित शर्मा ने एक स्थान की सुधार करते हुए बल्लेबाजी रैंकिंग में 707 अंक के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली 719 अंक के साथ सातवें नंबर पर हैं। वहीं, कई टीमों के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में ताबड़तोल बल्लेबाजी करने वाले शुभमन गिल पहले नंबर की ओर काफी तेजी से बढ़त रहे हैं। वे 738 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप पर हैं। वे 887 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि इमाम उल हक 740 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

गेंदबाजी में हार्दिक ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी गेंदबाजी में लंबी छलांग लगाई है। हार्दिक ने 10 स्थानों की सुधार करते हुए 428 अंक के साथ 76वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट में कहर बरपाने वाले रवींद्र जडेजा 427 अंक के साथ 78वें नंबर पर हैं। चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 552 अंक के साथ 26वें और मोहम्मद शमी 540 अंक के साथ 32वें नंबर पर हैं। वहीं, टी20 के नंबर-1 गेंदबाज वनडे रैंकिंग के टॉप-5 में हैं। वे 659 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। मोहम्मद सिराज 691 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

ऑलरांउडर के टॉप-10 में भारतीय नहीं

ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टॉप पर बरकरार हैं। वे 392 अंक के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नवी 310 अंक के साथ दूसरे और अफगानिस्तान के ही राशिद खान 280 अंक के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैा। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर 263 अंक के साथ चौथे और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 253 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। भारत के ऑलराउंडर इस सूची में 205 अंक के साथ 13वें नंबर पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article