FIFA World Cup 2022: 44 साल बाद विश्‍व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने स्‍पेन के गावी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 24, 2022, 11:39 AM IST

Gavi becomes third youngest scorer in world cup history: स्‍पेन के मिडफील्‍डर गावी ने बुधवार को कोस्‍टा रिका के खिलाफ गोल करके अपना नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज करा लिया है। ब्राजील के महान पेले के बाद वह विश्‍व कप में गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए हैं। स्‍पेन ने कोस्‍टा रिका को 7-0 से मात दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍पेन ने विश्‍व कप में कोस्‍टा रिका को 7-0 से हराया
  • गावी ने 74वें मिनट में गोल करके अपना नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज कराया
  • पेले के बाद गावी विश्‍व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

दोहा: स्‍पेन (Spain Football team) के मिडफील्‍डर गावी (Gavi) विश्‍व कप इतिहास में गोल करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने और 1958 में ब्राजील (Brazil Football team) के महान खिलाड़ी पेले (Pele) के बाद सबसे युवा फुटबॉलर बने। गावी ने मैच के 74वें मिनट में गोल दागा। स्‍पेन ने बुधवार को कोस्‍टा रिका (Costa Rica football team) को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पटखनी दी।

gavi

गावी 1958 में पेले के बाद विश्‍व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

जब गावी मैदान पर मैच की शुरूआत करने उतरे तो वो प्रमुख अंतरराष्‍ट्रीय टूर्नामेंट में स्‍पेन का प्रतिनिधित्‍व करने वाले सबसे युवा (18 साल, 110 दिन) खिलाड़ी बने। गावी ने एक अनुवादक के जरिये कहा, 'मैंने इस उम्र में यहां पहुंचने का कभी सपना नहीं देखा था। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यह सिर्फ पहला कदम है। मुझे लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।'

End of Feed