ईस्ट हनोवर: अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले रविवार को खेले जाने वाले फुटबॉल विश्व कप फाइनल से पहले स्पेन के अभ्यास सत्र को खराब मौसम के कारण बीच में ही रोकना पड़ा। शनिवार को टीम प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपना वार्म-अप सत्र मैदान के बजाय इनडोर परिसर में पूरा किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टीम बाद में मौसम सामान्य होने पर मैदान पर लौटकर पूरा अभ्यास करेगी या नहीं।
स्पेन की फुटबॉल टीम
गवर्नर ने दी भीषण तूफान की चेतावनी
न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल ने शनिवार को राज्य के निवासियों को चेतावनी दी कि पूरे क्षेत्र में भीषण तूफान आने की संभावना है। इसके साथ तेज हवा, बवंडर, अचानक बाढ़ और बड़े आकार के ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। अर्जेंटीना की टीम भी रविवार के फाइनल मुकाबले से पहले इसी क्षेत्र में मौजूद है। वह लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। स्पेन अब तक केवल एक बार वर्ष 2010 में विश्व कप चैंपियन बना है।
टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें: FIFA World Cup Final: विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा और क्या-क्या मिलेगा, यहां जानें सब कुछ
दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर
लियोनल मेसी की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 के अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची है। वहीं स्पेन की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता फ्रांस को 2-0 के अंतर से मात देकर दूसरी बार फाइनल नें एंट्री की है। अर्जेंटीना की टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले छह बार खेले फाइनल मुकाबलों में से तीन में उसे जीत और तीन में हार मिली। वहीं स्पेन की टीम साल 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची और पहली बार में ही खिताब पर कब्जा करने में सफल रही।
