Paris Olympics 2024: खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखने के लिए नेक पहल, साथ में रहेंगे ये एक्सपर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 03:34 PM IST

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक को शुरू होने में अब बस कुछ दिन का समय बचा है। खिलाड़ी भी अपने टूर्नामेंट के हिसाब से पेरिस पहुंच रहे हैं। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सहयोग स्टाफ में इन एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए काफी अधिक सहयोगी स्टाफ उनके साथ भेजा जा रहा है जिससे 117 खिलाड़ियों के लिए कुल 140 सहयोगी स्टाफ सदस्यों में से 67 खेल गांव में एथलीटों के साथ रहेंगे। एथलीट केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाते हुए सहायक स्टाफ के चयन के लिए एक व्यापक और विधिपूर्ण तंत्र अपनाया गया है। सभी सहायक स्टाफ सदस्य एथलीटों को समग्र समर्थन देने के लिए भेजे जा रहे हैं। अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ सदस्य एथलीटों से चर्चा और उनकी जरूरतों के आधार पर चुने गए हैं।

Paris Olympics 2024 , Sleep and nutrition therapists, support staff for Indian athletes, Indian athletes special care, Paris Olympics,  Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News,

पेरिस ओलंपिक लोगो। (फोटो- Paris 2024 X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को अच्छी नींद लेने की सलाह दी थी जिससे इस बार सहयोगी स्टाफ में पोषण विशेषज्ञ के साथ नींद चिकित्सक भी शामिल है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, ‘140 सहयोगी स्टाफ सदस्यों में से 67 खेल गांव में खिलाड़ियों के साथ रहेंगे जिसमें कोच, टीम डॉक्टर, रिकवरी विशेषज्ञ, खेल वैज्ञानिक और फिजियो शामिल हैं। कोचों, डॉक्टरों, फिजियोथेरेपिस्टों आदि के अलावा, इस बार भारत की और से पोषण विशेषज्ञ, नींद चिकित्सक और यहां तक कि स्पारिंग पार्टनर भी भेजे जा रहे हैं। ’

End of Feed