प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा पैरा एशियन गेम्स में होगें भारतीय ध्वजवाहक, भवीना पटेल को किया रिप्लेस

भारतीय पैरा-एथलीट प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में ध्वजवाहक होंगे। भवीना पटेल की जगह सिमरन शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है, ताकि भवीना को 19 अक्टूबर को होने वाले अपने क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आराम करने और रिकवर होने का पूरा समय मिल सके। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि व्हीलचेयर एथलीट भवीना को अपने महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आराम करने और तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पैरा-एथलीट प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में ध्वजवाहक होंगे। भवीना पटेल की जगह सिमरन शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है, ताकि भवीना को 19 अक्टूबर को होने वाले अपने क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आराम करने और रिकवर होने का पूरा समय मिल सके। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि व्हीलचेयर एथलीट भवीना को अपने महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आराम करने और तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया (PCI) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वेन्यू तक आने-जाने में लगभग छह घंटे का समय लगता है, जो काफी थका देने वाला हो सकता है। इससे मैच से पहले उन्हें रिकवर होने के लिए बहुत कम समय बचेगा।

Simran Sharma

सिमरन शर्मा। फाइल फोटो

इस फैसले के बारे में बताते हुए, पैरा एथलेटिक्स के हेड कोच सत्यनारायण ने कहा, भवीना का क्वार्टर फाइनल मैच कल, 19 अक्टूबर को है। इस अहम मुकाबले से पहले उनका अच्छी तरह आराम करना और रिकवर होना बहुत जरूरी है। एक व्हीलचेयर एथलीट के लिए वेन्यू तक आने-जाने में लगभग छह घंटे लग जाते हैं, जो काफी थका देने वाला हो सकता है और इससे उन्हें रिकवर होने के लिए बहुत कम समय मिलेगा। उनकी सेहत और प्रतियोगिता के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए, हमें लगा कि यह बदलाव करना जरूरी है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमारे एथलीटों को जरूरी आराम मिले और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

End of Feed