Shooting World Cup: भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता

ISSF Shooting World Cup: भारत ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता।

भारत ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। भारत के रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने कुल 1659 अंक से पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

India Wins Gold medal and silve medal in ISSF Shooting World Cup

भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड मेडल (X/THE NRAI)

इसके बाद इलावेनिल वलारिवान, सोनम उत्तम मास्कर और शांभवी श्रवण क्षीरसागर की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1894.4 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम चीन (1899.8 अंक) से पीछे दूसरे स्थान पर रही जबकि जापान (1892.6 अंक) से कांस्य पदक जीता। इलावेनिल 634.2 अंक से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहीं जबकि सोनम ने 630.2 अंक और शांभवी ने 629.7 अंक जुटाए।

End of Feed