एशियन पैरा गेम्सः शीतल-टोमन की तीरंदाज जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता

Sheetal-Toman Win Asian Para Games Gold Medal In Archery: जापान में जारी एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी के नाम एक और पदक आ गया है। उन्होंने इस बार टोमन कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में, भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया की थियोडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराकर इस प्रतियोगिता में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।

Sheetal Devi And Toman Kumar Win Gold Medal In Asian Para Games Compound Mixed Team Event

शीतल देवी और टोमन कुमार ने जीता कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल (X/India_Archery)

फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की और पहले राउंड के बाद 38-37 की मामूली बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में 39 का स्कोर बनाकर उन्होंने अपनी बढ़त को 77-73 तक पहुंचा दिया।

End of Feed