Exclusive: CWG 2030 में पूरा होगा पीएम मोदी से किया वादा, शर्मिला धनकड़ ने बताया किस खेल में मेडल की तैयारी कर रही है दोनों बेटियां

Sharmila Dhankar: ग्लासगो में गोल्ड जीतकर देश की पहली पैरा एथलीट का गौरव अपने नाम करने वाली हरियाणा की शर्मिला धनकड़ ने आगामी एशियन पैरा गेम्स और पीएम मोदी से किए गए अपने वादों पर टाइम्सनाउ नवभारत से खास बातचीत की है।

Sharmila Dhankar: भारत के लिए पहला वर्ल्ड कप किसने जीता, आईपीएल का पहला चैंपियन कौन था, पहली बार वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक किसने जड़ा, ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए। ऐसा ही एक सवाल ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय पैरा एथलीट के सामने था। सवाल था कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल कौन पैरा एथलीट लाएगा, इसका जवाब दिया शर्मिला धनकड़ ने जिन्होंने F57 कैटेगरी में 9.81 मीटर दूर गोला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

SHARMILA DHANKAR

शर्मिला धनकड़ (साभार-x)

शर्मिला पैरा-एथलेटिक्स पोडियम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। जीत के बाद स्वदेश लौटने पर हमेशा की तरह जब भारतीय दल ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शर्मिला और पीएम नरेंद्र मोदी की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में वह 3 मेडल लाने का वादा कर रही थीं। शर्मिला की नजर अब 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स पर है जहां वह ग्लासगो की उपलब्धि को दोहराना चाहेगी। उन्होंने एशियन गेम्स में अपनी तैयारी और 2030 में अपने परिवार से 3 मेडल लाने के अपने वादों पर टाइम्सनाउ नवभारत से खास बातचीत की है।

End of Feed